चोरी गये छह इलेिक्ट्रक मोटरों को पुलिस ने किया बरामद

बिठौली स्थित आरएसपीएल घड़ी डिटर्जेंट पाउडर फैक्टरी में हुई थी चोरी भगवानपुर : भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली स्थित आरएसपीएल घड़ी डिटर्जेंट पाउडर कंपनी की फैक्टरी से लाखों रुपये के चोरी हुए छह इलेक्ट्रीक मोटर को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लेने में सफलता पायी है. थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि […]

बिठौली स्थित आरएसपीएल घड़ी डिटर्जेंट पाउडर फैक्टरी में हुई थी चोरी

भगवानपुर : भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली स्थित आरएसपीएल घड़ी डिटर्जेंट पाउडर कंपनी की फैक्टरी से लाखों रुपये के चोरी हुए छह इलेक्ट्रीक मोटर को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लेने में सफलता पायी है. थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि घटना के संबंध में फैक्टरी के प्रबंधक मनीष कुमार ने गत शाम इलेक्ट्रीक मोटर चोरी हो
जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले में जांच-पड़ताल के क्रम में बिठौली गांव के ही जयप्रकाश सहनी, विंदेश्वर सहनी और इसके दामाद सतीश कुमार के घर छापेमारी में दो मोटर को बरामद किया गया. बताया गया है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान ही भय से चार और मोटर को अपराधियों ने गांव के पास ही एक बांध के किनारे फेंक दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में फैक्टरी के गार्ड और ठेकेदार की भी संलिप्तता होने का संदेह है,
इस बिंदु पर छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में चोरी की इस घटना में जयप्रकाश सहनी, विंदेश्वर सहनी, सतीश कुमार और अखिलेश कुमार सहित अन्य लोगों की संलिप्ता के मामले सामने आये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >