बिदुपुर : शराबबंदी पर पूर्ण रुपेण प्रतिबंध के बावजूद बिदुपुर थाना क्षेत्र में अब भी शराब की बिक्री की जा रही है, इसका नजारा देखने को मिला चकौसन बाजार के निकट मनियारपुर गांव में. रविवार को मनियारपुर गांव के नागेंद्र सिंह को एक झोपड़ी में विदेशी शराब की 180 एमएल की तीस बोतलों के साथ बिदुपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की मनियारपुर गांव में एक झोपड़ी में विदेशी शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है.
इस पर उक्त झोपड़ी में छापेमारी कर एक कार्टन में बिक्री के लिए रखा विदेशी शराब रॉयल स्टेज, प्रीमियर विस्की 180 एमएल की तीस बोतलें के साथ धंधेबाज नागेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ललन प्रसाद चौधरी ने उक्त गिरफ्तार व्यक्ति नागेंद्र सिंह के विरुद्ध बिहार उत्पाद संशोधन अधिनियम 2016 की धारा 47 ए के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी.
