हाजीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही जदयू परिवार में खुशी की लहर है. जिला जदयू की बैठक में इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को बधाई दी गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय बनने से पूरे देश में पार्टी को मजबूती मिलेगी. बधाई देने वालों में प्रवक्ता अरविंद कुमार राय, उपाध्यक्ष रबिन कुमार सिन्हा, वीरेंद्र प्रसाद यादव,
अशरफी सिंह कुशवाहा, मो. बदरूज्जमा, महेंद्र राम, हरिहर सहनी, मकसूद आलम, लालबाबू पंडित, दिलीप कुमार सिंह शामिल थे. इधर नगर की महाराणा प्रताप कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय में युवा जदयू की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने की. संचालन संजय कमार सुमन ने किया. इसमें सीएम को बधाई दी गयी. विधायक राज किशोर सिंह और उमेश सिंह कुशवाहा ने भी नीतीश कुमार के जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है.
देसरी संवाददाता के अनुसार : नीतीश कुमार के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मुखिया कमलदेव सिंह, सरपंच वीरेंद्र प्रसाद सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान, रामकिशोर सिंह, पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, वैद्यनाथ राय एवं बख्तौर सेना के संस्थापक पुलिस राय ने बधाई दी है. बेनीपट्टी पीरापुर संवाददाता के अनुसार : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मनोनयन होने से जदयू नेताओं में हर्ष व्यक्त है.
वैशाली के विधायक राजकिशोर सिंह, युवा जनता दलयू के जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह, गोरौल प्रखंड के निवर्तमान प्रमुख रंजना कुमारी, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अमन कुमार मेहता, पूर्व प्रमुख राम सागर सिंह, जदयू नेता सुनिल कुमार मुन्ना, डॉ रविकांत मणि यादव, श्याम किशोर सहित अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी.
