होमियोपैथिक दवा विक्रेताओं की हड़ताल जारी

हाजीपुर : राज्य सरकार के फैसले के विरोध में होमियोपैथिक दवा विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही. बिहार राज्य होमियोपैथिक संघ के आह्वान पर जिले के होमियोपैथिक दवा दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं. होमियो जागृति मंच, हाजीपुर ने दवा, विक्रेताओं की हड़ताल का समर्थन किया है. दवा विक्रेता संघ का कहना है कि यह […]

हाजीपुर : राज्य सरकार के फैसले के विरोध में होमियोपैथिक दवा विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही. बिहार राज्य होमियोपैथिक संघ

के आह्वान पर जिले के होमियोपैथिक दवा दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं. होमियो जागृति मंच, हाजीपुर ने दवा, विक्रेताओं की हड़ताल का समर्थन किया है. दवा विक्रेता संघ का कहना है कि यह हड़ताल सरकार के उस आदेश के विरोध में की जा रही है, जिसमें होमियोपैथी दवा को शराब से जोड़ते हुए 30 एमएल से ज्यादा दवा बेचने पर रोक लगायी गयी है. संघ की बैठक में रामेश्वर प्रसाद साह, नरेश कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, दिनेश प्रसाद, सुरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ अमरेश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >