दिल्ली के पटेल नगर से बहला-फुसला कर अगवा की गयी थी नाबालिग लड़की

जंदाहा पुलिस की मदद से हुई बरामदगी जंदाहा : दिल्ली के पटेल नगर थाना क्षेत्र से बहला-फुसला कर अगवा की गयी एक नाबालिग लड़की को दिल्ली पुलिस ने जंदाहा थाना के सहयोग से थाना क्षेत्र के डीह बुचौली गांव से बरामद कर लिया है. बरामद अपहृता 14 वर्षीया लड़की को उसके माता-पिता के साथ पटेल […]

जंदाहा पुलिस की मदद से हुई बरामदगी

जंदाहा : दिल्ली के पटेल नगर थाना क्षेत्र से बहला-फुसला कर अगवा की गयी एक नाबालिग लड़की को दिल्ली पुलिस ने जंदाहा थाना के सहयोग से थाना क्षेत्र के डीह बुचौली गांव से बरामद कर लिया है. बरामद अपहृता 14 वर्षीया लड़की को उसके माता-पिता के साथ पटेल नगर थाना दिल्ली की पुलिस अपने साथ ले गयी. हालांकि पुलिस अनुसंधान में दिल्ली पुलिस इस मामले में आरोपित बनाये गये अपहर्ता को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.
प्राप्त सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के पटेल नगर थाना क्षेत्र के बलजीत नगर निवासी एक व्यक्ति की 14 वर्षीया पुत्री गत 18 मार्च, 2016 से अपने घर से गायब थी. उसको लेकर पटेल नगर थाने में अज्ञात अपहर्ता के विरुद्ध कांड संख्या 266/16 के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस अनुसंधान में यह बात स्पष्ट हुई कि वैशाली जिला के जंदाहा थाना के डीह बुचौली निवासी रतन कुमार ने लड़की को बहला-फुसला कर उसके घर से उपरोक्त तिथि को तब अगवा कर लिया,
जब उसके माता-पिता अपने-अपने काम पर गये हुए थे. दिल्ली पुलिस अपहृता के माता-पिता के साथ जंदाहा थाना पर पहुंच घटना की जानकारी देते हुए अपहृता की बरामदगी के लिए सहयोग मांगा. तत्पश्चात जंदाहा थाना के सहायक अवर निरीक्षक उदय चंद्र झा ने पुलिस बल के साथ बड़े ही नाटकीय तरीके से अपहृता को अपहर्ता के घर से बरामद कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >