हाजीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महुआ थाने के छतवारा से जब्त किये गये सामान लदे एक वाहन और उसके चालक की निशानदेही पर शहर के गांधी आश्रम स्थित दो गोदामों पर धावा बोला. घंटों इंतजार के बाद गोदाम मालिक के नहीं पहुंचने पर दोनों गोदाम को सील कर दिया. जानकारी के अनुसार, शनिवार […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
हाजीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महुआ थाने के छतवारा से जब्त किये गये सामान लदे एक वाहन और उसके चालक की निशानदेही पर शहर के गांधी आश्रम स्थित दो गोदामों पर धावा बोला. घंटों इंतजार के बाद गोदाम मालिक के नहीं पहुंचने पर दोनों गोदाम को सील कर दिया. जानकारी के अनुसार, शनिवार के दिन दो बजे वाहन चेकिंग के दौरान महुआ थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा और जर्दा से लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया.
पूछताछ के दौरान वाहन चालक ने नगर के गांधी आश्रम स्थित दो गोदाम के बारे में बताया. गोदाम पर छापेमारी की कार्रवाई के लिए नगर पुलिस पहुंची, लेकिन गोदाम मालिक गोदाम बंद कर फरार थे. पुलिस गोदाम को सील कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
इधर महुआ सदर संवाददाता के अनुसार, महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा चौक के पास शनिवार को महुआ पुलिस ने दो पिकअप वैन पर लदे प्रतिबंधित गुटखा को जब्त किया है. वहीं उक्त कार्य में संलिप्त वैन चालक को वैन सहित गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पूछे जाने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनंत कुमार राय ने बताया कि दो पिकअप बैन में लदे गुटखा को जब्त कर उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कि जा रही है.