लोजपा के राम विलास पासवान, रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा और हम के जीतन राम मांझी हुए शामिल
हाजीपुर : भाजपा को छोड़ कर एनडीए के तीन घटक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की बैठक प्रदेश मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर हम के प्रदेश अध्यक्ष वृशिण पटेल के पैतृक गांव नगवां स्थित गुलजार फाॅर्म हाउस में सोमवार को हुई. बैठक में एनडीए के भाजपा को छोड़ कर लोजपा, रालोसपा तथा हम सेक्युलर के सुप्रीमो सहित लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष भी शामिल थे.
इस बैठक में एनडीए के सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का नहीं होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. वहीं तीन दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की इस गोपनीय बैठक के कई कयास लगाये जा रहे हैं. हालांकि, तीनों दलों के सुप्रीमो ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.
वृशिण पटेल के फॉर्म हाउस में सभी नेताओं ने बंद कमरे में करीब एक घंटे गुफ्तगु की. हालांकि, सभी नेताओं ने सिर्फ फार्म हाउस देखने की बात कही. वहीं, हम के प्रदेश अध्यक्ष वृशिण पटेल ने कहा कि यह सही बात है कि हमलोग खाने पर मिले है और कोई नयी बात नहीं है.
