आज रेल रोको आंदोलन करेंगे स्वर्णकार

हाजीपुर : अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ जिला शाखा द्वारा एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 28 मार्च को शांतिपूर्वक रेल चक्का जाम आंदोलन किया जायेगा. केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर आयोजित आंदोलन दिन के 11 से 02 बजे तक होगा. इसकी सूचना मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर को पत्र के माध्यम से दे दी गयी है. आंदोलन […]

हाजीपुर : अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ जिला शाखा द्वारा एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 28 मार्च को शांतिपूर्वक रेल चक्का जाम आंदोलन किया जायेगा. केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर आयोजित आंदोलन दिन के 11 से 02 बजे तक होगा. इसकी सूचना मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर को पत्र के माध्यम से दे दी गयी है. आंदोलन में आम आदमी पार्टी एवं राजद के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. इन दलों का भी समर्थन स्वर्ण व्यवसायियों को प्राप्त है. संघ के कृष्ण सोनी ने कहा कि विगत 27 दिनों से स्वर्ण व्यवसायी आंदोलनरत हैं, परंतु केंद्र सरकार कोई संपर्क नहीं कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >