दो गुटों के बीच मारपीट को लेकर स्थिति तनावपूर्ण

भगवानपुर : भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिवंशपुरगांव में गत शाम नशे की हालत में गाली-गलौज करने को लेकर दोगुटों में जम कर मारपीट की घटना घटी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची भगवानपुर पुलिस घायल सुरेंद्र ठाकुर के पुत्र अजय ठाकुर का इलाज प्राथमिक स्वास्थ केंद्र भगवानपुर में […]

भगवानपुर : भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिवंशपुरगांव में गत शाम नशे की हालत में गाली-गलौज करने को लेकर दोगुटों में जम कर मारपीट की घटना घटी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची भगवानपुर पुलिस घायल सुरेंद्र ठाकुर के पुत्र अजय ठाकुर का इलाज प्राथमिक स्वास्थ केंद्र भगवानपुर में कराया.

ग्रामीणों ने बताया कि अजय ठाकुर नशे की हालत में लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. मामले को लेकर गत शाम एक
पक्ष के लोगों ने बड़ी संख्या में दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया. दूसरे पक्ष के लोग भी जवाबी कार्रवाई को आगे आये.
इसी बीच सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने देर रात तक दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. लेकिन सुबह फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. गोरौल और भगवानपुर थानाध्यक्षों ने दल-बल के साथ पहुंच कर दोनों गुटों को समझा-बुझा कर समझौता कराने का प्रयास किया, किंतु सफलता नहीं मिली. स्थिति अब भी तनावपूर्ण है. पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >