हाजीपुर : शहर के गुदरी बाजार स्थित एक घर में न्यायालय के आदेश पर विवाहिता को पहुंचाने गयी पुलिस के साथ मारपीट करनेवालों को शनिवार को जेल भेज दिया गया. विदित हो कि शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और महिला हेल्प लाइन के पदाधिकारी के साथ नगर पुलिस मुहल्ले के सुनील कुमार सोनी के घर पर उनकी बहू को पहुंचाने गयी थी. पुलिस के पहुंचते ही वे सपरिवार वहां से फरार हो गये थे और पुलिस ने घर का ताला खोल कर विवाहिता को घर में रख दिया था.
पुलिस के साथ मारपीट करनेवाला भेजा गया जेल
हाजीपुर : शहर के गुदरी बाजार स्थित एक घर में न्यायालय के आदेश पर विवाहिता को पहुंचाने गयी पुलिस के साथ मारपीट करनेवालों को शनिवार को जेल भेज दिया गया. विदित हो कि शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और महिला हेल्प लाइन के पदाधिकारी के साथ नगर पुलिस मुहल्ले के सुनील कुमार […]

पुलिस के लौटते ही विवाहिता पम्मी सोनी के ससुरालवाले वहां पहुंचे और पम्मी सोनी के साथ मारपीट करने लगे. सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने जब मारपीट करने से मना किया, तब सुनील कुमार सोनी अपने दो अन्य पुत्रों के साथ मिल कर पुलिस के साथ मारपीट की थी और पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया था.
सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप
हिरासत में लिये गये सुनील कुमार सोनी, दीपक कुमार और सूरज कुमार पर नगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामला दर्ज की है. एक मामले में उस पर भादवि की धारा 353, 333, 186 एवं 188 के अपराध का मामला दर्ज किया गया है, जबकि दूसरे में भादवि की धारा 498 एवं 307 के अंतर्गत के अपराध का मामला दर्ज किया गया है. तीनों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.