हाजीपुर : सोनपुर से पाटलिपुत्र के लिए एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन को प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने 14 मार्च से पाटलिपुत्र स्टेशन से दीघा पटना रेल पुल होते हुए छपरा-गोरखपुर के रास्ते एक नयी सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन प्रारंभ करने की घोषणा की है. यह नयी ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलायी जायेगी और यह पाटलिपुत्र एवं लखनऊ से सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को खुलेगी.
गाड़ी संख्या 12530 लखनऊ-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट ट्रेन लखनऊ से सुबह 05.00 बजे खुल कर वाया गोरखपुर-छपरा-दिघवारा होती हुई 14.30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी. वापसी में उसी दिन गाड़ी संख्या 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ सुपरफास्ट ट्रेन पाटलिपुत्र से 15.00 बजे खुल कर रात्रि 12.00 बजे लखनऊ पहुंचेगी.
अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन पाटलिपुत्र और लखनऊ के बीच दीघवारा, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा एवं बादशाह नगर स्टेशनों पर रुकेगी. इस नयी ट्रेन में द्वितीय श्रेणी चेयरकार के 06 कोच, साधारण श्रेणी के 04 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 12 कोच होंगे.
