हादसा. पातेपुर ब्लाॅक गेट के सामने हुई दुर्घटना

बोलेरो ने भीड़ को कुचला मंगलवार को एक सुरक्षित स्थान पर बगीचे में बैठीं महिलाओं व बच्चों को नशे में धुत एक बोलेरो चालक ने रौंद दिया. हालांकि इसमें किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ. परंतु, यह एक बड़ा हादसा हो सकता था. पातेपुर : पातेपुर ब्लाॅक गेट के सामने बगीचे में बैठी महिलाओं […]

बोलेरो ने भीड़ को कुचला

मंगलवार को एक सुरक्षित स्थान पर बगीचे में बैठीं महिलाओं व बच्चों को नशे में धुत एक बोलेरो चालक ने रौंद दिया. हालांकि इसमें किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ. परंतु, यह एक बड़ा हादसा हो सकता था.
पातेपुर : पातेपुर ब्लाॅक गेट के सामने बगीचे में बैठी महिलाओं की भीड़ पर नशे में धुत चालक ने बोलेरो चढ़ा दी. इस हादसे में एक दर्जन महिलाएं व बच्चे घायल हो गये. तीन वर्षीया एक बच्ची की हालत नाजुक बताई गई है. हादसे के बाद चालक ड्राइविंग सीट से कूद कर भाग निकला. बगल में बैठे एक युवक की लोगों ने जम कर धुनाई कर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बोलेरो को अपने कब्जे में लिया. जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन विभिन्न पंचायतों के प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन के लिए समर्थकों की भीड़ के साथ नामांकन करने पहुंचे थे.
प्रत्याशियों के समर्थक ब्लॉक के सामने बगीचे में छांव में बैठे थे. प्रत्याशियाें द्वारा लायी गयीं भाड़े की गाड़ियां भी बगीचे में मौजूद थीं. बताते चलें कि बगीचे में आम के एक पेड़ के नीचे महिलाओं व बच्चों की झुंड बैठी सुस्ता रही थी. इसी दौरान बोलेरो एआर01 इ-9779 स्टार्ट हुई. जब तक महिलाएं कुछ समझ पातीं, बोलेरो उन सबको रौंदती सामने पेड़ से टकरा कर रुक गयी. इस घटना में राजू पासवान, दौलत कुमार, विमला देवी, रंजू देवी, रेणु देवी सभी भूसाही गोविंदुर, वेला पंचायत व तेजपुरवा गांव की नसीमा खातून, तीन वर्षीया मासूम खुशबू, नंदन कुमार, उर्मिला देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. बोलेरो के बीच आने से मासूम खुशबू की कमर का नीचला हिस्सा बुरी तरह जख्मी हुआ है. कई महिलाओं के पैर टूट गये.
इस घटना को लेकर अफरातफरी मच गयी. चालक गाड़ी से कूद कर भाग निकला. बगल में बैठे एक युवक अमरेश कुमार पर लोग टूट पड़े. नामांकन के लिए ब्लाॅक गेट पर प्रतिनियुक्त पुलिस जवानों ने पिट रहे युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़वाया. जख्मी महिलाओं व बच्चों को इलाज के लिए पातेपुर पीएचसी एवं समीप के सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया. राजू पासवान, उर्मिला देवी, खुशबू की हालत चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. वहीं, पातेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >