लालगंज. गत रात करताहां थाना क्षेत्र के घटारों गांव से अपहृत युवक पुलिस दबिश के कारण रातों-रात मुक्त करा लिया गया. सूचना के अनुसार, करताहां थाने के रउदीपोखर ग्राम निवासी सच्चिदानंद सिंह के पुत्र 30 वर्षीय सुजीत कुमार को रात्रि के आठ बजे के करीब हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग के घटारों चौक के पास से अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने तब अपहरण कर लिया था, जब वह क्षेत्र से सूद के पैसे की वसूली कर लौट रहा था.
घटना की सूचना तत्काल करताहां थानाध्यक्ष को दी गयी. वहीं, पुलिस ने अपनी दबिश का परिचय दिया. इन परिस्थितियों में अपहर्ताओं ने सुजीत को महुआ थाना क्षेत्र के एक चंवर में छोड़ दिया. वहां से करताहां पुलिस घायलावस्था में उसे ले आयी. उसे सदर अस्पताल भेजा.
इस दौरान सुजीत को पैर में चाकू लगा है. वहीं, शक के आधार पर दो लोगों सहथा निवासी रविभूषण कुमार एवं लालगंज के वेद प्रकाश तिवारी उर्फ अन्नु को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
वहीं, घटना में अपहृत के भाई अविनाश कुमार ने अपने भाई का अपहरण कर ले जाने, एक लाख 40 हजार रुपये छीन लेने एवं 50 लाख की फिरौती मांगे जाने का आरोप लगाते हुए पांच अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है.
देसी पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार
बिदुपुर. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव से नखु उर्फ अभिरंजन को एक देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया. बताया गया है कि वह किसी अापराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था.
