ग्राम विकास शिविर में लिये गये आवेदन

राजापाकर/पातेपुर : प्रखंड क्षेत्र की रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत स्थित नंदु सिंह उच्च विद्यालय फतेहपुर फुलवरिया के परिसर में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया. मुखिया चंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में दर्जनों लोग अपनी-अपनी समस्याओं एवं आवश्यक प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उपस्थित हुए. शिविर में जमा किये गये आवेदनों में […]

राजापाकर/पातेपुर : प्रखंड क्षेत्र की रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत स्थित नंदु सिंह उच्च विद्यालय फतेहपुर फुलवरिया के परिसर में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया. मुखिया चंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में दर्जनों लोग अपनी-अपनी समस्याओं एवं आवश्यक प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उपस्थित हुए.

शिविर में जमा किये गये आवेदनों में राशन कार्ड के लिए 99, इंदिरा आवास के तीन, वासगीत परचा के तीन, दाखिल-खारिज के 10, मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए नौ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पांच, एलपीसी के 16, जाति, आय, आवसीय प्रमाण पत्र के 10, शौचालय निर्माण के लिए चार आवेदन जमा किये गये. वहीं 624 रुपये लगान की वसूली की गयी.

मौके पर स्थानीय सरपंच अमोद कुमार निराला, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एसके रावत, पीओ राजीव मृणाल, जेइ शैलेंद्र कुमार, रोशन कुमार आदि उपस्थित थे. शिविर में पंचायत के लोगों द्वारा अधिकतर पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने के सवाल पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ रावत ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा में व्यस्त रहने के कारण संबंधित पदाधिकारी शिविर में नहीं उपस्थित हो सके.

पातेपुर संवाददाता के अनुसार दरगाह बेला पंचायत के पंचायत भवन परिसर में ग्राम विकास शिविर लगा. इसमें जाति प्रमाण पत्र के छह, आवासीय प्रमाण पत्र के छह, आय प्रमाण पत्र के चार, दाखिल-खारिज के पांच, इंदिरा आवास के 10, एलपीसी के तीन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 30 आवेदन लिये गये.

शिविर में मुखिया मो इस्लाम कुरैशी, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अनिल कुमार, पंचायत सचिव विनोद बैठा, राजस्व कर्मचारी शब्बीर अहमद खान, पीएचइडी के प्रखंड समन्वयक विनोद कुमार, वार्ड सदस्य नरेश पासवान, शकीना खातून, धर्मेंद्र चौधरी, फिरोज आलम, मो शोहराब, विकास मित्र अविनाश कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >