पांच सौ लीटर केराेसिन जब्त

हाजीपुर : नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के हथसारगंज मुहल्ले में एक घर पर छापेमारी कर पांच सौ लीटर अवैध किरासन तेल जब्त की. प्राप्त सूचनानुसार मुहल्ला के राज कुमार चौधरी के मकान पर छापेमारी के दौरान कालाबाजारी के लिये रखा गया 500 लीटर किरासन तेल जब्त किया गया. छापेमारी की […]

हाजीपुर : नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के हथसारगंज मुहल्ले में एक घर पर छापेमारी कर पांच सौ लीटर अवैध किरासन तेल जब्त की. प्राप्त सूचनानुसार मुहल्ला के राज कुमार चौधरी के मकान पर छापेमारी के दौरान कालाबाजारी के लिये रखा गया 500 लीटर किरासन तेल जब्त किया गया.

छापेमारी की सूचना मिलते ही श्री चौधरी फरार हो गये. विदित हो कि कुछ दिन पूर्व हुए छापेमारी में इसी मुहल्ले के एक मकान से नकली पेट्राल बनाने का कारखाना का भंडाफोर हुआ था और वहां से बड़ी मात्रा में किरासन तेल एवं अन्य रसायन बरामद किये गये थे. उस छापेमारी के बाद फिर से किरासन तेल की बरामदगी नकली तेल बनाने के खेल का भंडाफोर हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >