ट्रक के अंदर घुसी बाइक, सवार जख्मी

हाजीपुर : जिले के विभिन्न मुख्य मार्गों पर खुलेआम चल रहे बालू व्यवसाय किस कदर जानलेवा बन गया है, यह शहर के अंजानपीर चौक के निकट तब देखने को मिला, जब एक बाइक सवार शिक्षक सड़क पर गिरे बालू के कारण गिर गये और उनकी बाइक ट्रक के दो चक्कों के बीच जा फंसी. घायल […]

हाजीपुर : जिले के विभिन्न मुख्य मार्गों पर खुलेआम चल रहे बालू व्यवसाय किस कदर जानलेवा बन गया है, यह शहर के अंजानपीर चौक के निकट तब देखने को मिला, जब एक बाइक सवार शिक्षक सड़क पर गिरे बालू के कारण गिर गये और उनकी बाइक ट्रक के दो चक्कों के बीच जा फंसी.

घायल शिक्षक और उसकी बाइक को निकालने के लिए पुलिस को क्रेन का सहारा लेना पड़ा. प्राप्त सूचनानुसार सीवान जिले के रहनेवाले गंगा प्रसाद के पुत्र और गोरौल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिरोई में शिक्षक के रूप में पदस्थापित ब्रज किशोर सिंह बाइक से घर लौटने के क्रम में शहर के अंजानपीर के निकट एक ट्रक से साइड ले रहे थे कि सड़क पर गिरे बालू पर फिसल गये और उनकी बाइक ट्रक के दो चक्कों के बीच जा फंसी.

इस दौरान वे बुरी तरह घायल हो गये और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. हाजीपुर-छपरा मार्ग पर हुई इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुछ देर तक यातायात को बाधित कर दिया.

पुलिस ने लोगों को समझा- बुझा कर जाम को हटाया और यातायात को सामान्य बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >