दलित बस्ती पर पलटा ट्रक, आधा दर्जन लोग जख्मी

पटना की ओर तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर रोड से 50 फुट नीचे पलटा पांच मवेशियों की गयी जान हाजीपुर : महात्मा गांधी सेतु रोड में जढ़ुआ चेक पोस्ट के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक रोड से नीचे पलट गया. इस हादसे में पांच मवेशियों की मौत […]

पटना की ओर तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर रोड से 50 फुट नीचे पलटा

पांच मवेशियों की गयी जान
हाजीपुर : महात्मा गांधी सेतु रोड में जढ़ुआ चेक पोस्ट के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक रोड से नीचे पलट गया. इस हादसे में पांच मवेशियों की मौत हो गयी, जबकि आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. रोड के नीचे बने घरों में ट्रक की चपेट आने से तीन घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये.
सभी घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. बताया गया है कि घटना शनिवार की सुबह घटी. बताते हैं कि पटना की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार का खाली ट्रक करीब 50 फुट ऊंची सड़क से नीचे घरों पर संतुलन खोकर पलट गया. ट्रक के रोड से नीचे पलटने से दलित बस्ती के पुकार भगत, लाल भगत और केदार भगत के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में पांच मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गये.
घायलों में विशुन भगत की 35 वर्षीया पत्नी लक्ष्मी देवी, सुरेश साह का छह वर्षीय पुत्र रितिक राज, 23 वर्षीया वीणा देवी, लक्ष्मी भगत की 12 वर्षीया बेटी मुस्कान, पुत्र अंकुश कुमार आदि को तत्काल सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायलों में तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है. ट्रक के रोड से नीचे पलटने के बाद हुई जोरदार आवाज और घायलों के चिल्लाने से आसपास में अफरा-तफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. घटना के बाद ट्रक का चालक और खलासी ट्रक छोड़ कर भाग निकले. पुलिस ने पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >