लुटेरों ने दो पेट्रोल पंपों को बनाया निशाना, लूटे 3.80 लाख

हाजीपुर/जंदाहा : एनएच 103 हाजीपुर-जंदाहा मार्ग पर लुटेरों ने शुक्रवार की शाम दो पेट्रोल पंपों को निशाना बनाते हुए 3 लाख 80 हजार की लूट कर ली. बताया गया है कि एक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने दोनों लूट की घटनाओं को अंजाम दिया और रिवाल्वर लहराते हुए निकल गये. […]

हाजीपुर/जंदाहा : एनएच 103 हाजीपुर-जंदाहा मार्ग पर लुटेरों ने शुक्रवार की शाम दो पेट्रोल पंपों को निशाना बनाते हुए 3 लाख 80 हजार की लूट कर ली. बताया गया है कि एक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने दोनों लूट की घटनाओं को अंजाम दिया और रिवाल्वर लहराते हुए निकल गये. सूत्रों के अनुसार लुटेरों का पहला शिकार दुबहा के अशरफी चौक स्थित गोमती पेट्रोल पंप हुआ, जहां लूटेरों ने कैश काउंटर से सेल का करीब एक लाख रुपया लूट लिया.

इसके बाद लुटेराें ने अंधड़ाबड़ चौक स्थित त्रिमूर्ती पेट्रोल पंप के कैश काउंटर पर धावा बोल कर काउंटर से 2 लाख 80 हजार रुपये लूट लिये. इस दौरान कर्मियों ने विरोध भी करना चाहा, लेकिन वह रिवाल्वर लहराते हुए रुपये लेकर हाजीपुर की ओर निकल भागे. सूत्रों ने बताया कि तीनों लुटेरे युवक थे और उसमें दो के पास रिवाल्वर था.घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी. लेकिन लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर पाने में विफल रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >