बरात के वैन से कुचल किशोर की मौत

भगवानपुर : थाना क्षेत्र के सहथा गांव में शादी समारोह में आये बैंड बाजा के पिकअप वैन से कुचल कर एक 13 वर्षीय बच्चे की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया. घटना उस वक्त घटी, जब गांव के ही चुल्हाई महतो की पुत्री की […]

भगवानपुर : थाना क्षेत्र के सहथा गांव में शादी समारोह में आये बैंड बाजा के पिकअप वैन से कुचल कर एक 13 वर्षीय बच्चे की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया. घटना उस वक्त घटी, जब गांव के ही चुल्हाई महतो की पुत्री की बरात आई थी, शादी में बैंड बाजा बज रहा था और बरात को दरवाजा लगाने की तैयारी चल रही थी.
बैंड बाजे की ट्रॉली को पिकअप वैन से जोड़कर खींचा जा रहा था. उसी दौरान गांव के ही रवींद्र कुमार पांडेय के 13 वर्षीय पुत्र चमन कुमार उर्फ गोरख बैंड बाजा को देखने गया. इसी दौरान ट्रॉली को खींच रहे पिकअप वैन की ठोकर लगने से वह गिर गया और पिकअप वैन से कुचलने के कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने घटना की सूचना भगवानपुर पुलिस को दी. सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद पिकअप वैन का चालक भीड़ का फायदा उठाते हुए भाग निकला, जबकि पिकअप वैन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पुलिस के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. दूसरी ओर हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर हरी गांव के समीप मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक बस में पीछे चल रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया. घटना के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया, जबकि घटना में ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची, भगवानपुर पुलिस ने चालक और खलासी को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >