कृषि संबंधी नवीनतम तकनीकी से हुए अवगत

महुआ नगर : किसानों की आय दुगुनी करने एवं कृषि संबंधी अन्य नवीनतम जानकारियों से किसानों को अवगत कराने के उद्देश्य से महुआ प्रखंड परिसर में कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया. किसान उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कृषि कार्यशाला का उद्घाटन आत्मा के रामप्रवेश राय, बीडीओ प्रभात रंजन एवं पूसा से आये कृषि […]

महुआ नगर : किसानों की आय दुगुनी करने एवं कृषि संबंधी अन्य नवीनतम जानकारियों से किसानों को अवगत कराने के उद्देश्य से महुआ प्रखंड परिसर में कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया. किसान उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कृषि कार्यशाला का उद्घाटन आत्मा के रामप्रवेश राय, बीडीओ प्रभात रंजन एवं पूसा से आये कृषि वैज्ञानिक संजीव कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए पूसा से आये वैज्ञानिक संजीव कुमार सिन्हा ने किसानों को कृषि से संबंधित नवीनतम जानकारियां देते हुए कई अन्य कृषि के गुर सिखाये. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशील कुमार, किसान सलाहकार शशि कुमार, आलोक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >