शादी में शामिल होने मुजफ्फरपुर गये मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत

महुआ : महुआ बाजार के पातेपुर रोड से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुजफ्फरपुर रिश्तेदार के घर गये मां बेटे की सड़क दुर्घटना में जहां दर्दनाक मौत हो गयी, वहीं घटना में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिये पटना व मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया […]

महुआ : महुआ बाजार के पातेपुर रोड से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुजफ्फरपुर रिश्तेदार के घर गये मां बेटे की सड़क दुर्घटना में जहां दर्दनाक मौत हो गयी, वहीं घटना में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिये पटना व मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में जहां कोहराम मच गया, वहीं बाजार में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक महुआ निबंधन कार्यालय के कातिब दिवाकर प्रसाद के पुत्र व पत्नी बताये गये हैं.

मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के मौदह चतुर गांव निवासी दिवाकर प्रसाद महुआ निबंधन कार्यालय में कातिब हैं, जो बाजार में फुदेनी चौक के समीप जमीन लेकर घर बनाये हुए हैं. कातिब श्री दिवाकर अपने 24 वर्षीय इकलौते पुत्र प्रभात कुमार उर्फ बाबुल के पत्नी के मौसेरी बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिये गुरुवार को बोलेरो गाड़ी से पुत्र बाबुल, पत्नी गीता सिन्हा तथा पुत्र वधु नेहा उर्फ सारिका के साथ बोलेरो गाड़ी से मुजफ्फरपुर गये थे.

जहां पूजा मटकोर होने के कारण रात में ही पुत्र वधु को रिश्तेदार के घर छोड़ पत्नी, पुत्र के साथ देर रात लौट रहे थे कि मनियारी थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर-ताजपुर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में मां बेटे की मौत हो गयी. वहीं दिवाकर तथा चालक बुरी तरह से घायल हो गये. बताया जाता है कि तेज रफ्तार की हाइवा ट्रक ने सामने से बोलेरो में जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गये. वहीं कातिब दिवाकर की पत्नी गीता सिन्हा पुत्र प्रभात उर्फ बाबुल की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चालक और दिवाकर बुरी तरह से घायल हो गये. सड़क दुर्घटना में दो गाड़ियों की भिड़ंत की आवाज सुन जब आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तो बुरी तरह से घायल दिवाकर और चालक को मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. चालक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. उधर घटना कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान इसकी सूचना परिजनों को दी. मां बेटे की मौत की खबर मिलते ही कातिव के बाजार स्थित घर तथा पैतृक गांव में कोहराम मच गया और पूरा क्षेत्र शोकाकुल हो गया.

4 माह पूर्व हुई थी बाबुल की शादी
मुजफ्फरपुर में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मां के साथ दम तोड़े बाबुल की शादी महज चार माह पूर्व ही नेहा उर्फ सारिका के साथ हुई थी. जैसे ही बाबुल की मौत की सूचना नवनवेली दुल्हन को मिली कि वह तो होशोहवाश खो बैठी. वहीं उसके साथी भी अपने को बेसहारा समझ एक लोकप्रिय साथी को खोने के गम में अपने आंखों में आंसू रोक नहीं पाये. मृतक बाबुल के साथी बाजार निवासी विक्की कुमार, राजीव कुमार, विक्की कानू, कुंदन कुमार के साथ अन्य ने बताया कि वह बहुत ही विचारी युवक था. आज उसकी दर्दनाक मौत से लग रहा है कि कोई परिजन को खो दिया हूं. उधर कातिव के महुआ स्थित घर पर वीरानगी छाया हुई है. इतनी बड़ी घटना होगी किसी को विश्वास ही नहीं थी. शादी समारोह में गये दिवाकर की पत्नी और पुत्र की मौत और खुद को बुरी तरह घायल होकर हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझने की सूचना से बाजार निवासी डॉ उदय शंकर कुमार, बजरंगी साह, गोपाल साह, जयप्रकाश बिहारी, उमेश प्रसाद, पंकज कुमार, मनोज श्रीवास्तव के साथ अन्य लोगो ने भी शोक जाहिर की है.
एक साथ निकली मां-बेटे की अरथी देख ग्रामीण हुए भावुक
सड़क दुर्घटना में मौत के बाद दिवाकर प्रसाद की पत्नी व पुत्र का शव गांव पहुंचे ही माहौल जहां गमगीन हो गया, वहीं एक साथ मां बेटे की अरथी निकलते देख ग्रामीण भी भावुक हो गये. इतनी बड़ी दर्दनाक घटना की मां बेटे की अरथी, तो पिता हॉस्पिटल में भर्ती की चर्चा सुन आस पास के गांव के लोग भी कुदरत की इस विडंबना को सहने को तैयार नहीं थे. हर एक व्यक्ति इसके लिये भगवान को कोस रहे थे. इकलौते पुत्र के साथ मां की अरथी को देख लोगों का चेहरा जहां सिहर जा रहा था, वही अपने पराये सभी के आंखों से आंसू छलक छलक के टपक रहे थे. इस प्रकार की घटना से महुआ तथा पातेपुर दोनों जगहों पर कातिब दिवाकर प्रसाद के घरों तथा मुहल्लों के लोगो में भी अपनों से ज्यादा गम देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >