मीरगंज में रोड रेज हत्याकांड में पुलिस की टीम ने की छापेमारी

मीरगंज : बीते 20 अप्रैल को सबेया हवाई अड्डा के निकट हुए रोड रेज हत्याकांड के मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दी गयी है. पुलिस द्वारा आरोपितों के छिपे होने के हर संभावित ठिकाने को खंगाला जा रहा है. तीन आरोपितों में से गिरफ्तार एक आरोपित धनंजय कुमार के खुलासे के […]

मीरगंज : बीते 20 अप्रैल को सबेया हवाई अड्डा के निकट हुए रोड रेज हत्याकांड के मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दी गयी है. पुलिस द्वारा आरोपितों के छिपे होने के हर संभावित ठिकाने को खंगाला जा रहा है. तीन आरोपितों में से गिरफ्तार एक आरोपित धनंजय कुमार के खुलासे के बाद पुलिस शिद्दत से आरोपित सचिन सिंह व नीतीश कुमार की तलाशी में जुट गयी है. सबेया व आसपास के इलाकों के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में भी हाथ-पांव मारे जा रहे हैं.

अपराधियों के छिपे होने के हर संभावित ठिकानों की पहचान का दावा कर रही पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. पुलिस को चकमा देकर आरोपित पल-पल अपना लोकेशन बदल रहे हैं. जिसके कारण पुलिस की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. पुलिस चाहकर भी आरोपितों तक नहीं पहुंच पा रही.

अपराध व अपराधियों का सेफ जोन सबेया फील्ड इलाका : जंगल-झाड़, मूंज-खरहुल से घिरा सबेया फील्ड. फील्ड में बना खंडहरनुमा भवन जिसमें पहले अनुमंडलीय कोर्ट चलता था व आसपास का सुनसान क्षेत्र अपराध व अपराधियों के लिए सेफ जोन होते जा रहा है. छिपने की बेहतरीन जगह होने के कारण यहां बेधड़क छोटे-बड़े अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है. निकट के बढ़ेया, जीन बाजार, साहेबाचक, ब्रम्हाइन, बड़कागांव,लाइनबाजार आदि गांवों के लोगों ने बताया कि सबेया फिल्ड व उसके आसपास के क्षेत्र में लगभग रोज ही महिलाओं से छेड़खानी,बदसलूकी व उनकी इज्जत से खिलवाड़ किया जाता है.
छिनतई व चाकूबाजी तो इस क्षेत्र के लिए आम बात है. इस क्षेत्र में लोग दिन में भी जाने से डरते हैं.यहां पुलिस पिकेट की स्थापना की गयी है लेकिन अभी तक यौन अपराध सहित हत्या, लूट आदि अपराधों पर लगाम नहीं लग पायी है.
मुख्य आरोपितों के खंगाले जा रहे संभावित ठिकाने
आरोपित पल-पल बदल रहे अपना लोकेशन पुलिस परेशान
क्या कहते हैं अधिकारी
मुख्य अपराधियों की गिरफ्तारी को छापेमारी तेज कर दी गयी है. सबेया फील्ड व आसपास के क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है. जाल बिछाकर जल्दी ही अपराधियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया जायेगा.
मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष, मीरगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >