बिहार : वैशाली में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क जाम

हाजीपुर:बिहारमें हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवती को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना सदर थाना क्षेत्र में मनुआ गांव के समीप हुई. मृतका प्रीति उर्फ सोनी कुमारी (25) लालगंज थाना क्षेत्र के बसंता जहानाबाद पंचायत के खीरी टोला निवासी अशोक कुमार सिंह की पुत्री थी. यह घटना तब हुई जब […]

हाजीपुर:बिहारमें हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवती को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना सदर थाना क्षेत्र में मनुआ गांव के समीप हुई. मृतका प्रीति उर्फ सोनी कुमारी (25) लालगंज थाना क्षेत्र के बसंता जहानाबाद पंचायत के खीरी टोला निवासी अशोक कुमार सिंह की पुत्री थी.

यह घटना तब हुई जब वह हाजीपुर में डॉक्टर से दिखाकर अपने भाई मनीष कुमार के साथ बाइक से घर लौट रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने काफी नजदीक से युवती के सीने में गोली मार दी. गोली आर-पार हो गयी और मौके पर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद दोनों अपराधी लालगंज की ओर भाग निकले. घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने मनुआ और घटारो के समीप जाम कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >