34 कार्टन विदेशी शराब बरामद

पातेपुर ग्रामीण : बलिगांव थाना की पुलिस ने एनएच 28 पर पीछा कर एक भूसा लदे ट्रक पर रखा 34 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया़ इस संबंध में बलिगांव थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग तीन बजे गुप्त सूचना मिली कि एनएच 28 पर विदेशी शराब की एक खेप आने वाली […]

पातेपुर ग्रामीण : बलिगांव थाना की पुलिस ने एनएच 28 पर पीछा कर एक भूसा लदे ट्रक पर रखा 34 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया़ इस संबंध में बलिगांव थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग तीन बजे गुप्त सूचना मिली कि एनएच 28 पर विदेशी शराब की एक खेप आने वाली है. हमने मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग एनएच 28 के चिकनौटा चौक के पास चेकिंग लगा दी, तभी ताजपुर की ओर से एक टाटा पिकअप वैन पुलिस को चेकिंग करते देख कर भगाने लगा.

चिकनौटा चौक से उसका पीछा करने पर वह गाड़ी हसन सराय चौक पर गाड़ी छोड़ कर चालक भाग निकला. गाड़ी पर भूसा लदा हुआ था और अंदर में 34 कार्टन हरियाणा निर्मित रॉयल जनरल कंपनी की विदेशी शराब छुपा कर रखी गयी थी. छापेमारी दल में शामिल एएसआई दिलीप सिंह, एएसआई रामजी टुडू शामिल थे, जिन्होंने टाटा पिकअप को शराब समेत थाना लाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले एक माह से अब तक चार खेप शराब बरामद की जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >