राजस्थान में फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए छात्र

महुआ नगर : महुआ के लगभग आधा दर्जन छात्र राजस्थान के उदयपुर में फूड प्वाइजनिंग के शिकार होकर स्थानीय अस्पतालों में इलाजरत हैं. छात्रों के परिजन यहां परेशान हैं. जानकारी के अनुसार राजस्थान के उदयपुर स्थित अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज कॉलेज के हॉस्टल में छात्रों को कैंटीन में भोजन के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने […]

महुआ नगर : महुआ के लगभग आधा दर्जन छात्र राजस्थान के उदयपुर में फूड प्वाइजनिंग के शिकार होकर स्थानीय अस्पतालों में इलाजरत हैं. छात्रों के परिजन यहां परेशान हैं. जानकारी के अनुसार राजस्थान के उदयपुर स्थित अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज कॉलेज के हॉस्टल में छात्रों को कैंटीन में भोजन के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद छात्रों द्वारा काफी हंगामे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. छात्र संतोष कुमार ने फोन पर बताया कि कैंटीन में छात्रों को बासी भोजन दिया जाता था, जबकि शिकायत करने पर कोई सुनने को तैयार नहीं था.

कैंटीन में भोजन के बाद जब सैकड़ों छात्रों की स्थिति खराब होने लगी, तब छात्रों ने हंगामा किया. संतोष ने बताया कि महुआ के पंकज कुमार, राजू कुमार एवं धीरज कुमार सहित चार छात्र यहां कोर्स के चौथे वर्ष में हैं, जबकि लालगंज के अमन कुमार, आयुष कुमार, प्रकाश कुमार एवं रोहित कुमार सहित वैशाली जिले के अन्य जगहों के छात्र भी इसके शिकार हुए हैं. छात्रों का आरोप है कि यहां इतनी बड़ी घटना के बाद भी कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं.

छात्रों ने फोन पर बताया कि उन लोगों की मांग है कि बिहार सरकार मामले में हस्तक्षेप कर छात्रों की सुरक्षा करें, जबकि यहां बिहार में उनके परिजनों ने भी सरकार से मामले में दखल देने की मांग की है. वहीं जनाधिकार पार्टी छात्र के जिला उपाध्यक्ष विक्कू सिंह, रालोसपा के वरीय नेता वीरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, बिट्टू सिंह, चिकित्सक डॉ राधेबाबू सिंह, डॉ पंकज कुमार आदि ने छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >