वैशाली में दो महिलाओं की मौत

हाजीपुर : बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने जिले में दो महिलाओं की जान ले ली. बारिश व ओलावृष्टि के साथ काफी देर तक तेज आंधी ने कहर बरपाया. बिदुपुर थाने के चेचर पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी सुमन सिंह की पत्नी 48 वर्षीया रीता देवी की दीवार के नीचे दब जाने से मौत […]

हाजीपुर : बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने जिले में दो महिलाओं की जान ले ली. बारिश व ओलावृष्टि के साथ काफी देर तक तेज आंधी ने कहर बरपाया. बिदुपुर थाने के चेचर पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी सुमन सिंह की पत्नी 48 वर्षीया रीता देवी की दीवार के नीचे दब जाने से मौत हो गयी. वहीं सदर थाने के सेंदुआरी के पक्का इंडा टोला निवासी स्व.टेनी राय की पत्नी 60 वर्षीया समुंद्री देवी की ठनका लगने से मौत हो गयी. ओले से फसलों को भारी नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >