जमीन विवाद में मारपीट, एक घायल

रतनी : शकुराबाद थाना क्षेत्र के बंधुबिगहा गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में अनिल कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल व्यक्ति का इलाज रामाश्रय प्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में कराया जा रहा है. घायल व्यक्ति अनिल कुमार से पूछताछ में बताया कि पूर्व से जमीन विवाद […]

रतनी : शकुराबाद थाना क्षेत्र के बंधुबिगहा गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में अनिल कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल व्यक्ति का इलाज रामाश्रय प्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में कराया जा रहा है. घायल व्यक्ति अनिल कुमार से पूछताछ में बताया कि पूर्व से जमीन विवाद हम दोनों के बीच में चल रहा है. सिविल कोर्ट से मेरे पक्ष में जीत हो गयी है. जीत होने के संबंध में कागज मुझे प्राप्त हो गया है एवं विपक्षी श्याम किशोर यादव द्वारा अंचल से जमीन के कागजात मांगे जा रहे हैं , दबाव बनाने के लिए मेरे घर में घुसकर मुझसे मारपीट की है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >