शिक्षक ने शिक्षिका का किया अपहरण, पुलिस ने पकड़ा

बिदुपुर : एक स्कूल में पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने एक शिक्षिका का अपहरण कर लिया. मामले की सूचना मिलते ही शिक्षिका के पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण कर लेने की स्कूल संचालक रंजीत सिंह के पुत्र संधीर कुमार के विरुद्ध महनार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करा दी. 24 घंटे के अंदर पुलिस […]

बिदुपुर : एक स्कूल में पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने एक शिक्षिका का अपहरण कर लिया. मामले की सूचना मिलते ही शिक्षिका के पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण कर लेने की स्कूल संचालक रंजीत सिंह के पुत्र संधीर कुमार के विरुद्ध महनार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करा दी. 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया. बताया गया कि महनार थाना क्षेत्र में एक स्कूल के संचालक का पुत्र अपने ही विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत था. उसी विद्यालय में एक युवती भी शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी. शिक्षिका ने आरोप लगाया कि उक्त शिक्षक ने उसे स्कॉर्पियो में जबरन बैठा लिया और उसका अपहरण कर लिया.

घटना के दिन जब शिक्षिका अपने घर देर शाम तक विद्यालय से वापस नहीं आयी, तो परिजनों को शंका हुई और उन लोगों ने खोजबीन शुरू की. पुलिस ने इस सूचना को वायरलेस के माध्यम से प्रसारित किया, जिस स्कॉर्पियो से शिक्षिका का अपहरण किया गया था, उसके नंबर के आधार पर पटना की पुलिस ने गांधी सेतु पर वाहनों की जांच शुरू की. जांच के दौरान शिक्षक को शिक्षिका के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से दो लाख 44 हजार 850 रुपये भी बरामद हुए हैं.

वहां से दोनों को बिदुपुर थाने पर लाया गया, थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक पहले से ही विवाहित है. उसका ससुराल इसी थाना क्षेत्र में है. उन्होंने कहा कि महनार थाने से देर रात सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और कार्रवाई शुरू की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षिका ने अपने बयान में कहा है कि वह स्कूल से घर वापस जा रही थी कि उसी समय स्कूल संचालक के बेटे ने उसका हाथ पकड़ कर स्कॉर्पियो में बैठा लिया.

बोले पुलिस पदाधिकारी
लड़की के पिता द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कराया है. युवक-युवती दोनों महनार में एक निजी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका हैं. आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेशी किया जायेगा.
अभय कुमार, थानाध्यक्ष महनार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >