पटना के कपड़ा व्यवसायी को गोली मार कर लूटपाट

घायल व्यवसायी मछुआ टोली का निवासी हाजीपुर : नगर थानाक्षेत्र के अनवर शिव मंदिर के समीप गुरुवार की देर शाम एक कपड़ा व्यवसायी को गोली मार कर अपराधियों ने 70 हजार लूट लिये. एक बुलेट पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम उस समय दिया जब व्यवसायी शहर के कपड़ा व्यवसायी के यहां से […]

घायल व्यवसायी मछुआ टोली का निवासी
हाजीपुर : नगर थानाक्षेत्र के अनवर शिव मंदिर के समीप गुरुवार की देर शाम एक कपड़ा व्यवसायी को गोली मार कर अपराधियों ने 70 हजार लूट लिये.
एक बुलेट पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम उस समय दिया जब व्यवसायी शहर के कपड़ा व्यवसायी के यहां से वसूली कर पटना लौट रहा था. घायल भोला पासवान 45 वर्षीय मछुआ टोली निवासी सुकल पासवान का पुत्र है. उसका मछुआटोली मुहल्ले में न्यू बॉम्बे टेक्सटाइल नामक बिरला मंदिर के पास कपड़े की दुकान है.
गोली की आवाज सुनकर स्थानीय मो मुजलीम, मो मुख्तार, मुकेश राय ने घायल को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में पहुंचे. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि एक गोली सीने के नीचे लगी है. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >