दुर्घटना में घायल चौकीदार की इलाज के दौरान मौत

देसरी : स्थानीय देसरी बाजार के कृष्णा चौक निवासी मंजय भगत जो देसरी थाने में तीन वर्षों से चौकीदार के पद पर तैनात था. गुरुवार की रात्रि में जंदाहा के चांद सराय में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. गंभीर रूप से जख्मी हालत में पीएमसीएच पटना में इलाज चल रहा […]

देसरी : स्थानीय देसरी बाजार के कृष्णा चौक निवासी मंजय भगत जो देसरी थाने में तीन वर्षों से चौकीदार के पद पर तैनात था. गुरुवार की रात्रि में जंदाहा के चांद सराय में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. गंभीर रूप से जख्मी हालत में पीएमसीएच पटना में इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. उसके मौत हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मंजय स्व कैलाश भगत के पुत्र था. वह अपने पीछे दो पुत्री एवं एक पुत्र को छोड़ गया है. परिवार को चलाने वाला वही एक व्यक्ति था, जो अब नहीं नहीं रहा है. चौकीदार की मौत पर लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मुआवजे की मांग की है.

एक दिन पहले पड़ोस के नितेश की हुई थी मौत : मंजय के जंदाहा में सड़क दुर्घटना में जख्मी होने की सूचना पर पड़ोसी नितेश कुमार एवं प्रमोद ठाकुर उसे देखने बाइक से जंदाहा जा रहे थे. इसी दौरान एनएच-322 पर गाजीपुर में बाइक को बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इलाज के लिए हाजीपुर ले जाने के दौरान नितेश की मौत हो गयी थी. वहीं प्रमोद ठाकुर की चिंताजनक स्थिति में पीएमसीएच पटना में इलाज चल रहा है. एक ही जगह के दो युवकों की मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >