बिदुपुर : एंटी रेबीज खत्म होने से बिदुपुर में कुत्ता काटे मरीजों के बीच हाहाकार मचा हुआ है. मरीज प्रत्येक दिन अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं और सूई उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. कई गरीबों के पास बाहर सूई खरीदने के लिए पैसे तक नहीं है. लगभग तीन लाख की आबादी वाले बिदुपुर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बिदुपुर : एंटी रेबीज खत्म होने से बिदुपुर में कुत्ता काटे मरीजों के बीच हाहाकार मचा हुआ है. मरीज प्रत्येक दिन अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं और सूई उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. कई गरीबों के पास बाहर सूई खरीदने के लिए पैसे तक नहीं है.
लगभग तीन लाख की आबादी वाले बिदुपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग एक सप्ताह से अधिक दिनों से एंटी रेबीज सूई समाप्त रहने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. विदित हो कि शीतलपुर निवासी विमल सिंह को चार दिन पूर्व कुत्ता काट लिया और वे आर्थिक रूप से काफी कमजोर है. उन्हें बाहर से सूई खरीदने के लिए पैसे तक नहीं है, जिसके कारण वे अस्पताल का चक्कर काटते-काटते थक चुके हैं.
बोले पदाधिकारी
गत एक सप्ताह से सूई समाप्त है. यदि सूई आती भी है तो मात्र 40 सूई जिला से मिलता है. जो तीन चार दिनों में ही समाप्त हो जाता है. इस संबंध में सूई के लिए विभाग को लिखे भी गये है, मगर अब तक सूई नहीं उपलब्ध नहीं हो पाया है. सूई आते ही मरीजों को मुहैया करायी जायेगी.