खून से लथपथ अज्ञात युवक का मिला शव

महनार : थाना क्षेत्र की महिंदवारा पंचायत के रूपसीपुर स्थित बलराम पोखर के निकट गुरुवार को अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. अहले सुबह-सुबह स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पोखर के निकट एक बोरा बांधा हुआ देखा गया. ग्रामीणों के द्वारा दी गयी सूचना पर महनार थानाध्यक्ष अभय कुमार पुलिस बल […]

महनार : थाना क्षेत्र की महिंदवारा पंचायत के रूपसीपुर स्थित बलराम पोखर के निकट गुरुवार को अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. अहले सुबह-सुबह स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पोखर के निकट एक बोरा बांधा हुआ देखा गया. ग्रामीणों के द्वारा दी गयी सूचना पर महनार थानाध्यक्ष अभय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बोरा खोला गया, तो उसमें से लगभग 30 -35 वर्षीय युवक का शव खून से लथपथ पाया गया.

शव को देखने से लगता था कि युवक को कहीं अन्यत्र गोली मारी गयी और शव को बोरे में बांध कर फेंक दिया गया. युवक को तीन गोलियां मारी गयी थीं. समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी. युवक सफेद रंग का जीन्स, काली गंजी और भूरे रंग का जैकेट पहने हुए था. पुलिस जब शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास कर रही थी, तभी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस पर इस इलाके में गश्ती नहीं करने का भी आरोप लगाया गया.

अज्ञात शव के संबंध में थाने में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है. शव की पहचान नहीं हो सकी है. मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
अभय कुमार, थानाध्यक्ष, महनार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >