हत्या का सुराग तलाशने पहुंचा डॉग स्क्वायड

हाजीपुर : दिग्धी पूर्वी गांव निवासी रामायण दास की पत्नी सुनीता देवी के साथ दुष्कर्म के बाद अपराधियों द्वारा उसकी निर्मम हत्या करने के बाद घटना स्थल पर सुराग की तलाश के लिए मुजफ्फरपुर से डॉग स्क्वायड की टीम बुलायी गयी. टीम में शामिल खोजी कुत्ते ने सुराग की तलाश शुरू की. शव के आस-पास […]

हाजीपुर : दिग्धी पूर्वी गांव निवासी रामायण दास की पत्नी सुनीता देवी के साथ दुष्कर्म के बाद अपराधियों द्वारा उसकी निर्मम हत्या करने के बाद घटना स्थल पर सुराग की तलाश के लिए मुजफ्फरपुर से डॉग स्क्वायड की टीम बुलायी गयी. टीम में शामिल खोजी कुत्ते ने सुराग की तलाश शुरू की. शव के आस-पास होते हुए खेत के रास्ते चइला चौक तक जाने के बाद खोजी कुत्ते वहीं रुक गये.

सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि टीम की जांच में पता चला है कि अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद खेत के रास्ते ही चाइला चौक पहुंचे और वहां से कोई सवारी पकड़ कर निकल गये होंगे. उधर मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं मानवता को शर्मसार कर देती है.

सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही पुलिस
दिग्घी चइला चौक के आस-पास दो तीन सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं. जिस समय हत्या की गयी, उस समय के बाद से पुलिस चइला चौक के समीप लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. पुलिस सीसीटीवी कैमरों में हत्या में संलिप्त अपराधियों के सुराग की तलाश कर रही है. पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >