प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान में महिलाओं की मुफ्त में जांच

बिदुपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत लगभग 223 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी. इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को उनके खान-पान, सुरक्षित एवं संतुलित आहार के संबंध में बताये गये. वहीं उपस्थित सभी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गयी. […]

बिदुपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत लगभग 223 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी. इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को उनके खान-पान, सुरक्षित एवं संतुलित आहार के संबंध में बताये गये. वहीं उपस्थित सभी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गयी. प्रभारी चिकित्सक डॉ संजय दास ने बताया की प्रत्येक माह इन सभी गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच किया जाता है और उचित सलाह भी दिये जाते है, सभी को संतुलित आहार का सेवन करने की सलाह दी गयी. फल, साग, दूध आदि का सेवन करने का उचित सलाह दिया गया.

इस अभियान से गर्भवती महिलाओं को काफी लाभ हो रहा है. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर डॉ आशा राय, डॉ रेखा, डॉ अर्चना, डॉ विनोद कुमार, डॉ प्रभा प्रकाश सहित आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >