दहेज उन्मूलन के लिए पदयात्रा
हाजीपुर : सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सोमवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हाजीपुर पश्चिमी नवनाथ मिश्र के नेतृत्व में मानव शृंखला कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के मकसद से जागरूकता अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गयी.पदयात्रा में बीडीओ हाजीपुर अमरेश कुमार के अलावा पंचायत पर्यवेक्षक राजनारायण सिंह,बीईओ श्रीशेखर,सभी सीआरसीसी,बीआरसीसी,प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों सहित अन्य की मौजूदगी […]
हाजीपुर : सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सोमवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हाजीपुर पश्चिमी नवनाथ मिश्र के नेतृत्व में मानव शृंखला कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के मकसद से जागरूकता अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गयी.पदयात्रा में बीडीओ हाजीपुर अमरेश कुमार के अलावा पंचायत पर्यवेक्षक राजनारायण सिंह,बीईओ श्रीशेखर,सभी सीआरसीसी,बीआरसीसी,प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों सहित अन्य की मौजूदगी रही.
अभियान का नेतृत्व कर रहे बीईओ हाजीपुर पश्चिमी ने बताया कि पदयात्रा समाहरणालय गेट तक जाकर समाप्त हुई. वहां कुछ देर वक्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर अपनी-अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि साक्षरता कर्मियों और जीविका दीदीओं के अलावा अन्य के सहयोग से मानव शृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने का इस अवसर पर संकल्प भी लिया गया.अंत में अभियान में शामिल लोगों के प्रति नेतृत्वकर्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
महुआ. दहेज बंदी तथा बाल विवाह पर रोक लगाने को लेकर आयोजित मानव शृंखला की सफलता को लेकर शिक्षकों ने पदयात्रा निकाल कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. मंगरु चौक स्थित बीआरसी परिसर से शिक्षक संघ के नवनीत कुमार के नेतृत्व में निकाली गयी यात्रा में सविता कुमारी, खुशबू कुमारी, राजेश कुमार, सोहन कुमार, राजीव कुमार के साथ अन्य शिक्षक शामिल थे. इसके पूर्व एक बैठक हुई, जिसमें भी शृंखला की सफलता को लेकर चर्चा की गयी.
बिदुपुर. प्रखंड में आगामी 21 जनवरी को होने वाली मानव शृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों एवं पंच के साथ बैठक आयोजित की गयी. उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के साथ रिहल्सल यानी प्रथम अभ्यास किया गया. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ दुनिया लाल यादव ने किया. इस अवसर पर जीपीएस रमेश कुमार, त्रिलोकी नाथ राय, जिला वार्ड संघ के अध्यक्ष अमित कुमार, सुजीत कुमार राय, विंदेश्वर कुमार आदि उपस्थित थे. इसके बाद एक जागरूकता रैली निकाली गयी.
लालगंज. मानव शृंखला के पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रखंड संकुल संसाधन केंद्र लालगंज से जागरूकता पद यात्रा निकाला गया. जिसमें प्रखंड के सभी बीआरपी, सीआरसी, साक्षरता कर्मी एवं शिक्षक शामिल थे. पदयात्रा प्रखंड कार्यालय से निकल कर रेपुरा चौक होते हुए तीनपुलवा चौक, गांधी चौक, थाना रोड होते हुए पुनः बीआरसी पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी.