सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए शिविर, 57 मामलों का निष्पादन
सहदेई बुजुर्ग/देसरी : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड परिसर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लंबित पड़े पेंशन योजनाओं को चालू कराने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. शिविर 13 जनवरी तक चलेगी. प्रथम दिन तीन पंचायतों के लिए शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन बीडीओ धीरज कुमार ने किया. भीड़ को देखते हुए […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
सहदेई बुजुर्ग/देसरी : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड परिसर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लंबित पड़े पेंशन योजनाओं को चालू कराने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. शिविर 13 जनवरी तक चलेगी. प्रथम दिन तीन पंचायतों के लिए शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन बीडीओ धीरज कुमार ने किया.
भीड़ को देखते हुए तीनों पंचायतों का अलग-अलग काउंटर बनाये गये थे. प्रथम दिन सलाह पंचायत से कुल आवेदन 104 पड़े . जिसमें पुराने 45, नया 59 और 25 आवेदन का मौके पर ही निष्पादन किया गया. पोहियार बुजुर्ग पंचायत के कुल 145 आवेदन पड़े. जिसमें नया आठ आवेदन पड़े, जिसमें 22 आवेदन का निष्पादन मौके पर किया. शिविर के दौरान सबसे ज्यादा चकजमाल पंचायत से 399 आवेदन जमा लिया गया. जिसमें नया पेंशन के लिए 310 आवेदन लोगों ने जमा किया. मौके पर 10 आवेदनों का निष्पादन हुआ. शिविर में प्रवेक्षक पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार के अलावा अन्य उपस्थित थे.
शिविर में विभिन्न पेंशन योजना के 648 पड़े आवेदन, मौके पर 57 का हुआ निष्पादन
शिविर में लोगों को हुई परेशानी
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड कार्यालय परिसर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के वंचित व पुराने लाभुकों के लिए शिविर का आयोजन किया गया. कपकपाती ठंड में भी काफी संख्या में वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पहुंचे. लेकिन प्रखंड कार्यालय परिसर में शौचालय, पेयजल की व्यवस्था नहीं रहने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं प्रशासन के द्वारा अलाव नहीं जलाने पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त किया.