मानव शृंखला कार्यक्रम को ले प्रशासनिक कवायद तेज

बिदुपुर : बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित तिथि आगामी 21 जनवरी को पूरे प्रदेश में मानव शृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अभी से ही कवायद तेज हो गयी है. एक ओर हाजीपुर महनार पथ में जढुआ से लेकर महनार बाजार तक साढ़े 28 किलोमीटर […]

बिदुपुर : बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित तिथि आगामी 21 जनवरी को पूरे प्रदेश में मानव शृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अभी से ही कवायद तेज हो गयी है. एक ओर हाजीपुर महनार पथ में जढुआ से लेकर महनार बाजार तक साढ़े 28 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण होने की सूचना है.

जिसमें केवल बिदुपुर प्रखंड में सैदपुर गणेश से लेकर कथौलिया तक लगभग साढ़े पंद्रह किलो मीटर लंबी मानव श्रृंखला बनायी जायेगी, जबकि इसी प्रखंड के रहिमापुर से लेकर चकसिकन्दर बाजार तक हाजीपुर जंदाहा एनएच-103 पर भी आठ किलो मीटर लंबी दूरी में मानव शृंखला का निर्माण होगा.

इस श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अभी से ही प्रशासनिक स्तर पर चहल कदमी तेज हो गयी है.
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विंदा महतो ने सभी संकुल समन्वयकों को रूट निर्धारित कर चिह्नित करने और श्रृंखला में शामिल होने के लिए सभी शिक्षकों को सूचित करने की जिम्मेदारी दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों, टोला सेवकों, तालीम मरकज सहित कस्तूरबा विद्यालय, उच्च विद्यालयों के विद्यार्थीगण सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्तागण एवं सामाजिक कार्यकर्ता, जीविका दीदी सहित स्वयंसेवि संस्था के भी प्रतिनिधिगण एवं कर्मी के शामिल होने की सूचना है. वहीं सभी प्रखंडों को 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी में भी लाइन लगाने की जिम्मेदारी दी गयी है.
सरकार के इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी शुरू हो गई है. हालांकि 22 जनवरी को सरस्वती पूजा होने के कारण एक दिन पूर्व 21 जनवरी को रविवार की तिथि के कारण भी विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होने की आशंका लोगों ने व्यक्त की है. इसके बावजूद गत वर्ष की मानव श्रृंखला कार्यक्रम के सफल होने से सरकार के स्तर पर एवम प्रशासनिक स्तर पर सभी लोग आशान्वित नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >