गोरौल : प्रखंड में वैशाली डीएम रचना पाटील के आदेश पर सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारी, जिन्हें भुगतान नहीं मिल रहा है, उनके लिये पांच जनवरी से 13 जनवरी तक भुगतान सुनिश्चित करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. यह प्रथम चरण का शिविर है. दो चरणों में लंबित भुगतान का निबटाने किया जाना है. इस शिविर के आयोजन से गरीब असहाय जिन्हें कागजात के गड़बड़ियों के कारण वर्षों से पेंशन नहीं मिल पा रहा है और वे भुखमरी की जिंदगी जी रहे हैं,
उन्हें अपेक्षित लाभ मिलने की संभावना है. डीएम वैशाली के पत्रांक-762 दिनांक 28.12.2017 के अनुपालन में गोरौल बीडीओ शशि प्रिय वर्मा के ज्ञापांक 1890 दिनांक 29 दिसंबर 2017 जारी करते हुए 16 पंचायतों का कार्य दिवस के अनुसार शिविर के लिये रोस्टर जारी किया है. प्रखंड के 16 पंचायत का आठ कार्य दिवस में जो रोस्टर है,
उसके मुताबिक जनवरी माह के पांच तारीख को इनायतनगर एवं कटरमाला छह जनवरी को गोरौल भगवानपुर एवं बहादुरपुर, आठ जनवरी को रसलपुर तुर्की एवं लोदीपुर, नौ जनवरी को भानपुर बरेवा एवं सोंधो दुल्ह, दस जनवरी को पिरोई एवं इस्माइलपुर, 11 जनवरी को कोरीगांव एवं पिरापुर, बारह जनवरी को बक्सामा एवं मोहम्मदपुर पोझा एवं 13 जनवरी को कन्हौली विसनपरसी एवं धनराज पंचायत को निर्धारित किया गया है.
