सोनपुर में भूमि विवाद में युवक की हत्या

सोनपुर : थाना क्षेत्र के सोनपुर-छपरा एनएच 19 के पास गोविंदचक चंवर में अहले सुबह एक युवक का शव देखते ही लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया. शव को देखने के लिए स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे […]

सोनपुर : थाना क्षेत्र के सोनपुर-छपरा एनएच 19 के पास गोविंदचक चंवर में अहले सुबह एक युवक का शव देखते ही लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया. शव को देखने के लिए

स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे. वहीं सूचना
मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में
लेकर थाने आयी.
मृत 35 वर्षीय रूपेश कुमार सिंह गोविंदचक निवासी नवल किशोर सिंह का पुत्र था. शव को देखने से
ऐसा लगता था कि बड़ी बेरहमी से किसी ने हत्या की है. हत्या भूमि विवाद के कारण बतायी जा रही है. मृत रूपेश ने गांव के ही कुछ लोगों पर एक सप्ताह पूर्व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में आवेदन दिया था.
मारे गये रूपेश ने 12 दिसंबर को स्थानीय थाने में दिये अपने आवेदन में आरोप लगाया था कि जमीन बिक्री का बाकी रुपये मांगने गये तो कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने कहा कि भूमि विवाद का मामला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >