पुलिस ने चार अटैची चोरों को किया गिरफ्तार

सोनपुर : सोनपुर रेल पुलिस ने नया गांव स्टेशन पर ट्रेन लिफ्टर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. सोमवार को सोनपुर रेल थानाध्यक्ष सिंघेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हवलदार हरेंद्र सिंह, आरक्षी सूरजभान सिंह तथा धर्मवीर कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस गिरोह को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने […]

सोनपुर : सोनपुर रेल पुलिस ने नया गांव स्टेशन पर ट्रेन लिफ्टर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. सोमवार को सोनपुर रेल थानाध्यक्ष सिंघेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हवलदार हरेंद्र सिंह, आरक्षी सूरजभान सिंह तथा धर्मवीर कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस गिरोह को गिरफ्तार किया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि नया गांव थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी प्रद्युम्न कुमार, सुधीर कुमार, पंकज कुमार तथा दिघवारा थाना क्षेत्र के शीतलपुर कोठी निवासी अविनाश कुमार मिश्रा को ब्लेड, पांच मोबाइल तथा कई अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया. ये सभी ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल, चेन छीनने के साथ-साथ सामान को गायब करते हैं. गिरफ्तार सभी लिफ्टरों को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >