गोली मारकर दो लाख की लूट

युवक के बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छपरा/ हाजीपुर : भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छपरा-मांझी पथ एनएच-19 पर चौहान द्वार के पास रविवार को अपराधियों ने युवक को गोली मारकर दो लाख रुपये लूट लिये. घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज […]

युवक के बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

छपरा/ हाजीपुर : भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छपरा-मांझी पथ एनएच-19 पर चौहान द्वार के पास रविवार को अपराधियों ने युवक को गोली मारकर दो लाख रुपये लूट लिये. घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चला रहा है.

घायल इंदल सिंह नया बस्ती अजायबगंज का रहने वाला है. उसके पैर में गोली लगी है. घायल युवक के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार लूट का आरोप संदिग्ध है और इसकी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि युवक को गोली मारने का कारण भूमि विवाद है. बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब नौ बजे इंदल सिंह शहर से साइकिल से अपने घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान छपरा-मांझी पथ पर चौहान द्वार के पास अपराधियों ने उसे गोली मारकर दो लाख रुपये लूट लिये. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार तथा एसआई संतोष कुमार रजक ने सदर अस्पताल पहुंच कर घायल युवक से घटना के बारे में जानकारी ली. घटनास्थल पर भी जाकर पुलिस ने मामले की जांच की. जांच में गोली लगने की पुष्टि हुई है लेकिन लूट की घटना को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद चला आ रहा है. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घायल के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >