तोड़फोड़ मामले में डेढ़ सौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

व्यवसायी की मौत के बाद हुआ था उपद्रव महनार थाने में 11 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज . महनार नगर : महनार घाट किनारा रोड में अटैची व्यवसायी श्रवण जायसवाल की मौत के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा महनार बाजार में सड़क जामकर उपद्रव करने के मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से […]

व्यवसायी की मौत के बाद हुआ था उपद्रव
महनार थाने में 11 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज .
महनार नगर : महनार घाट किनारा रोड में अटैची व्यवसायी श्रवण जायसवाल की मौत के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा महनार बाजार में सड़क जामकर उपद्रव करने के मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. इस संबंध में महनार के सीओ के लिखित आवेदन के आधार पर महनार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि व्यवसायी के मौत की खबर और शव पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने न केवल सड़क जाम कर वाहनों की आवाजाही ठप किया बल्कि मदन चौक पर स्थित पुलिस चेक पोस्ट को क्षतिग्रस्त कर दिया. उत्तेजित लोगों ने कानून की अवहेलना करते हुये थाना परिसर में लगे वाहनों पर पथराव किया और डीएसपी कार्यालय का बोर्ड उखाड़ दिया. इस दौरान विधि-व्यवस्था को कंट्रोल करने में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया गया था.
मालूम हो कि बीते एक दिसंबर की देर शाम एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अटैची व्यवसायी श्रवण जायसवाल को अत्याधुनिक हथियार से काफी नजदीक से कनपटी में गोली मार दिया था. गोली लगने से घायल व्यवसायी की देर रात पटना के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. अगले दिन सुबह शव पहुंचते ही महनार बाजार बंद कर लोगों ने बबाल किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >