चलती ट्रेन से अपराधी ने युवती को फेंका

छपरा/हाजीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के छपरा-सोनपुर रेल खंड पर स्थित बड़ा गोपाल व डुमरी जुअरा स्टेशनों के बीच एक अपराधी ने चलती ट्रेन से एक युवती को फेंक दिया. घटना शनिवार की रात को अप इंटर सिटी ट्रेन की है. समस्तीपुर से सीवान जाने वाली इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन में हाजीपुर स्टेशन से सोनी साक्षी […]

छपरा/हाजीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के छपरा-सोनपुर रेल खंड पर स्थित बड़ा गोपाल व डुमरी जुअरा स्टेशनों के बीच एक अपराधी ने चलती ट्रेन से एक युवती को फेंक दिया. घटना शनिवार की रात को अप इंटर सिटी ट्रेन की है. समस्तीपुर से सीवान जाने वाली इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन में हाजीपुर स्टेशन से सोनी साक्षी सवार हुई. उसे छपरा कचहरी स्टेशन पर उतरना था. ट्रेन जब बड़ा गोपाल व डुमरी जुअरा स्टेशनों के बीच गुजर रही थी, तभी एक अपराधी उसका मोबाइल छीनने लगा.
इसका विरोध करने पर लुटेरे ने युवती को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. घायल युवती को रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे गैंग मैन व ट्रैक मैन ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. युवती छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के उतरी दहियावां टोला निवासी लालू प्रसाद यादव की पुत्री है. फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. हाजीपुर स्टेशन पर पहुंचने के बाद युवती ने परिजनों को बताया था कि वह हाजीपुर स्टेशन पर पहुंच गयी है और इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन मिलेगी, जिससे वह आयेगी. ट्रेन विलंब से चल रही थी.
युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया
रात में परिजनों ने युवती का लोकेशन जानने के लिए काल किया तो उसके मोबाइल पर काल रिसीव नहीं हो रहा था.दूसरे मोबाइल पर काफी देर काल के बाद किसी अज्ञात यात्री ने काल रिसीव किया तो उसने बताया कि एक युवती का मोबाइल लूटने के दौरान अपराधियों ने ट्रेन से फेंक दिया है और उसी का बैग है जो ट्रेन में पड़ा है. डर के कारण कोई फोन रिसीव नहीं कर रहा था. उसी यात्री से मिली जानकारी के आधार पर परिजन बड़ा गोपाल स्टेशन पहुंचे तब तक रेलवे कर्मचारी अस्पताल जा चुके. रात में करीब 1: 45 बजे युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इसके बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे. युवती को काफी गंभीर चोटें आयी हैं और दिन में उसे होश आया. युवती ने बताया कि लूटेरा हथियार से लैस था. उसने मोबाइल लूटने का प्रयास किया तो, विरोध करने लगी, लेकिन ट्रेन में सवार यात्रियों ने सहयोग नहीं किया. इसी बीच उसने ट्रेन से फेंक दिया . इस दौरान ट्रेन में उसका एक बैग रह गया था जिसे यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को लाकर दे दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >