पटना का धंधेबाज शराब के साथ सेतु पर धराया

हाजीपुर : जिले में शराबबंदी को सख्त बनाने और धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाये गये विशेष अभियान में महात्मा गांधी सेतु पर पटना का एक धंधेबाज अपने एक साथी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने उसके पास से देसी शराब बरामद करने के बाद दोनों […]

हाजीपुर : जिले में शराबबंदी को सख्त बनाने और धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाये गये विशेष अभियान में महात्मा गांधी सेतु पर पटना का एक धंधेबाज अपने एक साथी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने उसके पास से देसी शराब बरामद करने के बाद दोनों से पूछताछ की और फिर दोनों को जेल भेज दिया.

गिरफ्तार मनोज महतो पटना के मोकामा थाना क्षेत्र के मुर्गी टोले का रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने दो-दो लीटर के कोल्ड ड्रिंक्स की दो बोतलों में चार लीटर देसी शराब बरामद की. दूसरा राजू महतो महनार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का रहने वाला है. उसके पास से तीन बोतलों में छह लीटर देसी शराब बरामद की गयी. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वाहनों की जांच-पड़ताल में पकड़े जाने से बचने और पुलिस को भ्रमित कर कुछ धंधेबाज पैदल ही सेतु पार कर शराब को ठिकाने पर पहुंचा रहे हैं.

क्या कहते हैं पदाधिकारी
गांधी सेतु की पाया संख्या एक के समीप से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दोनों के पास से दस लीटर देसी शराब बरामद की है. गिरफ्तार धंधेबाजों में पटना का एक, जबकि दूसरा राजू महतो महनार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का रहने वाला है. दोनों को जेल भेज दिया गया.
शाहनवाज खान, थानाध्यक्ष, गंगाब्रिज थाना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >