दुकान का ताला तोड़ मोबाइल की चोरी

भगवानपुर : थाना क्षेत्र के प्रतापटांड स्थित एक मोबाइल दुकान में भीषण चोरी की घटना हुई. इस संबंध में प्रतापटांड गांव निवासी दुकानदार चंदन कुमार ने भगवानपुर थाने में एक लिखित आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन में दुकानदार ने कहा है कि मंगलवार की देर रात दुकान बंद कर घर […]

भगवानपुर : थाना क्षेत्र के प्रतापटांड स्थित एक मोबाइल दुकान में भीषण चोरी की घटना हुई. इस संबंध में प्रतापटांड गांव निवासी दुकानदार चंदन कुमार ने भगवानपुर थाने में एक लिखित आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन में दुकानदार ने कहा है कि मंगलवार की देर रात दुकान बंद कर घर चला गया था. बुधवार की सुबह जब दुकान खोलने के लिए आया, तो देखा कि दुकान का ताला टूटा था और उसमें रहे विभिन्न कंपनियों के 107 नये मोबाइल सेट, कैमरा एवं करीब पांच हजार रुपये गायब थे. दुकान में रिपेयरिंग के लिए रखे ग्राहकों के दर्जनों पुराने मोबाइल भी चोर लेते गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >