घर का ताला काट कर, नकद, आभूषण की चोरी

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र की गौसपुर इजरा पंचायत के गौसपुरइजरा गांव में एक घर का दरवाजा का ग्रिल काट कर अज्ञात चोरों ने नकद समेत कीमती आभूषणों की चोरी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी. परिजनों के अनुसार, गृहस्वामी रामसागर साह का पूरा परिवार […]

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र की गौसपुर इजरा पंचायत के गौसपुरइजरा गांव में एक घर का दरवाजा का ग्रिल काट कर अज्ञात चोरों ने नकद समेत कीमती आभूषणों की चोरी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी. परिजनों के अनुसार, गृहस्वामी रामसागर साह का पूरा परिवार अपने संबंधी के यहां पटेढ़ी बेलसर गांव शादी समारोह में भाग लेने गया हुआ था. इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य द्वार का ताला काट कर घर में प्रवेश कर सामान की चोरी कर ली.

उन्होंने बताया कि चोरों ने घर के दरवाजा समेत पीछे का भी दरवाजा का ताला काटकर घर में प्रवेश कर गोदरेज, ट्रंक तोड़ कर उसमें रखे सोने, चांदी का आभूषण, नकद 20 हजार रुपये, एलसीडी टीवी समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली. परिजनों के अनुसार, शादी समारोह से लौटकर बुधवार को जब घर पर आया तो देखा कि घर के गेट के ग्रिल का ताला समेत रूम का ताला टूटा हुआ है और रूम में सामान बिखरा हुआ है. बक्से में रखे सभी नकद और आभूषण गायब है.
चोरी की घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया को दी गयी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी. पीड़ित परिजन ने घटना की जानकारी सदर थाने को देने की भी बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >