प्रशासन पर अनदेखी का लगाया आरोप

बिदुपुर : थाना क्षेत्र के चकौशन बाजार में चोरों ने एक साथ पांच दुकानों के शटर को काट कर लाखों रुपये की समान की चोरी कर ली. एक साथ पांच दुकानों में हुए चोरी के विरोध में दर्जनों दुकानदारों ने एक साथ सड़क पर उतर आये और हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को घंटों तक जाम कर […]

बिदुपुर : थाना क्षेत्र के चकौशन बाजार में चोरों ने एक साथ पांच दुकानों के शटर को काट कर लाखों रुपये की समान की चोरी कर ली. एक साथ पांच दुकानों में हुए चोरी के विरोध में दर्जनों दुकानदारों ने एक साथ सड़क पर उतर आये और हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को घंटों तक जाम कर दिया. इस दौरान दुकानदार प्रशासन विरोधी नारे भी लगाये चोरी के शिकार इन पांच दुकानदारों का आरोप था कि स्थानीय प्रशासन अनदेखी करती है. जिससे चोरों का मनोबल बढ़ गया है

किन-किन दुकानों में हुए चोरी: चकौशन बाजार स्थित पानापुर सुखानंद के दुकानदार पप्पू कुमार के मोदी स्टॉकिस्ट दुकान, वहीं जुड़ावनपुर गोपालपुर के दुकानदार पिंटू सिंह के खाद बीज दुकान, बाजितपुर के दुकानदार सुजीत कुमार के शृंगार दुकान एवं चकौशन के ही दुकानदार सत्येंद्र चौधरी के दो दुकान एक जनरल स्टोर और दूसरी बर्तन की दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.
कैसे हुई चोरी: ताज्जुब की बात यह है कि सभी दुकानों में एक ही तरह से शटर को काट को क्षतिग्रस्त कर के चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, जबकि सभी दुकानों का ताला सही और दुरुस्त है.
पहले भी चोरी हुई है इन दुकानों में
जुड़ावनपुर गोपालपुर के दुकानदार पिंटू सिंह के खाद बीज की दुकान में चोरी की घटना कोई नयी बात नहीं है. इससे डेढ़ वर्ष पूर्व भी इनके दुकानों में शटर को क्षतिग्रस्त कर चोरों ने हजारों रुपये के समान की चोरी की थी.
विरोध में बंद रही दुकानें
चोरी की घटना के विरोध में चकौशन के विनोद वस्त्रालय, शिवम वस्त्रालय, रेखा लेडिस ब्यूटी पार्लर एवं श्रृंखला महल समेत दर्जनों दुकानें बंद रही.
क्या कहती है पुलिस
चोरी की घटना की सूचना मिली है, लेकिन मामले में कोई लिखित आवेदन अब तक प्राप्त नहीं हुआ है. चोरों को चिह्नित कर जगह जगह छापेमारी की जा रही है. आवेदन आते ही कार्रवाई की जायेगी.
रितेश कुमार मंडल, थानाध्यक्ष बिदुपुर
इस तरह हटा जाम
सड़क जाम कर रहे दर्जनों दुकानदारों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पुलिस की बैठक की गयी, जिसमें चोर के विरुद्ध जल्दी से जल्दी कार्रवाई की जायेगी, तब जाकर दुकानदार शांत हुए, उसके बाद जाकर घंटों बाद सड़क जाम हटा और यातायात परिचालन शुरू हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >