निगरानी के हत्थे चढ़ा जमादार

मारपीट के एक मामले में दस हजार घूस ले रहा था जमादार बिदुपुर थाने में पदस्थापित है जमादार राम सुंदर प्रसाद बिदुपुर : थाने में पदस्थापित जमादार राम सुंदर प्रसाद को दस हजार घूस लेते रंगे हाथ निगरानी की टीम ने दबोच लिया और अपने साथ पटना लेकर चली गयी. बताया जाता है कि मारपीट […]

मारपीट के एक मामले में दस हजार घूस ले रहा था जमादार

बिदुपुर थाने में पदस्थापित है जमादार राम सुंदर प्रसाद
बिदुपुर : थाने में पदस्थापित जमादार राम सुंदर प्रसाद को दस हजार घूस लेते रंगे हाथ निगरानी की टीम ने दबोच लिया और अपने साथ पटना लेकर चली गयी. बताया जाता है कि मारपीट के एक मामले में केस डायरी में मदद करने को लेकर दस हजार घूस लेते टीम के सदस्यों ने पकड़ा है. निगरानी टीम लीडर डीएसपी महाराजा कनिष्क कुमार ने बताया कि बिदुपुर थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक राम सुंदर प्रसाद बिदुपुर थाना कांड संख्या 296/17 में केस डायरी मदद करने के लिए कैलाचक के दिनेश प्रसाद गुप्ता से बीस हजार रुपयों की मांग की थी. मामले को लेकर दिनेश प्रसाद ने निगरानी कार्यालय में 14 नवम्बर को शिकायत की थी.
जिसमें 14 नवंबर को ही सत्यापन किया गया तो मामला सही निकला. इस पर एक टीम गठन की गई और 15 नवंबर यानि बुधवार को बिदुपुर के मायाराम हाट चौक से दस हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ सहायक अवर निरीक्षक राम सुदर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे आवश्यक कार्रवाई करने के बाद जेल भेजा दिया जायेगा.विदित हो कि बिदुपुर थाना कांड संख्या-296/17 में दिनेश प्रसाद गुप्ता के पुत्र साकेत कुमार ने महज दो डिसमिल जमीन के लिए हुए मारपीट को लेकर पड़ोस के ही सचिन कुमार, सन्नी कुमार, अनीता देवी एवं कृष्ण नाथ गुप्ता को आरोपित करते हुए एफआइआर दर्ज करायी थी. जिसमें कांड के अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक राम सुंदर प्रसाद ने केस डायरी मदद करने को लेकर बीस हजार रुपयों की मांग की थी.छापेमारी टीम में डीएसपी महाराज कनिष्क कुमार के अलावे पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार, मेहदी हसन, सहायक अवर निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, राघव मिश्रा, श्रवण कुमार एवं हवलदार शमीम अहमद शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >