शराब की भट्ठियों को किया ध्वस्त

बिदुपुर : अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस का डंडा चला. पुलिस ने गंगा नदी के बीच स्थित बरियारपुर दियारे में मंगलवार को शराब धंधेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगभग दो दर्जन से ज्यादा अवैध देशी शराब भट्ठी एवं उसके उपकरण को ध्वस्त किया. सदर आरक्षी निरीक्षक श्री कृष्ण के नेतृत्व में जिला पुलिस बल […]

बिदुपुर : अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस का डंडा चला. पुलिस ने गंगा नदी के बीच स्थित बरियारपुर दियारे में मंगलवार को शराब धंधेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगभग दो दर्जन से ज्यादा अवैध देशी शराब भट्ठी एवं उसके उपकरण को ध्वस्त किया. सदर आरक्षी निरीक्षक श्री कृष्ण के नेतृत्व में जिला पुलिस बल के जवान सहित बिदुपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी छापेमारी अभियान में शामिल थे. बरियारपुर दियरा के लगभग तीन से चार किलोमीटर में पैदल चल कर जंगल झाड़ी में छिपाकर अवैध रूप से देशी शराब का निर्माण लगभग पूरे दियरा क्षेत्र में धड़ल्ले से किये जा रहा है.

ऐसी सूचना मिलने पर ही आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर सदर आरक्षी निरीक्षक श्री कृष्ण के नेतृत्व में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल, एसआइ गजेंद्र सिंह, पानेश्वर पासवान, रमेश मांझी, विजय पासवान सहित काफी संख्या जिला पुलिस बल के जवान उपस्थित थे. इस अभियान से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया. दियारे इलाके का लाभ उठाकर सभी कारोबारी फरार हो गये.

विदित हो कि दियरा क्षेत्र अवैध कारोबारियों का सुरक्षित गढ़ बन गया है. इस कारोबार में राघोपुर, बिदुपुर के सफेदपोश लोगों के शामिल होने की सूचना है. अवैध कारोबार कर काफी अंकुत संपत्ति भी कारोबारियों के द्वारा अर्जित किये गये है. पुलिस प्रशासन के द्वारा निर्माण स्थल वाले भूमि मालिक को चिह्नित कर कार्रवाई किया जाये तो कारोबार पर लगाम लग सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >