हाजीपुर : गंगाब्रिज थाना की पुलिस ने रविवार को गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर देशी शराब की 11 भट्टियों को ध्वस्त किया. छापेमारी के दौरान इन भट्ठियों के समीप से ड्राम में रखे महुआ जावा भी बरामद किया गया.
जानकारी के अनुसार वैशाली एसपी राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी की राघोपुर एवं गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में देशी शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा था. एसपी के निर्देश पर गंगाब्रिज थानाध्यक्ष शहनवाज खां दल बल के साथ राघोपुर थाना क्षेत्र के सुकुमारपुर गांव के दियारे इलाके एवं गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के दिवानटोक और लिटियाही गांव में सघन छापेमारी की गयी.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 देशी शराब की भट्टयों को ध्वस्त किया. इन भट्टियों के समीप से पांच हजार किलो महुआ जावा भी बरामद किया गया. जिसे मौके पर ही पुलिस ने नष्ट कर दिया गया. छापेमारी दिन के 11 बजे से शुरू की गयी जो शाम तक चली. हालांकि पुलिस पर नजर पड़ते ही दियारे इलाके का फायदा उठाते हुए शराब के कारोबारी भाग निकलने में सफल रहे.
क्या कहते है अधिकारी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की राघोपुर दियारा क्षेत्र एवं गंगाब्रिज थाना के दिवानटोक गांव में देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस राघोपुर प्रखंड के सुकुसमारपुर दियारा क्षेत्र एवं गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के दिवानटोक, लिटियाही गांव में सघन छापेमारी की गयी . छापेमारी के दौरान 11 भट्टियों को ध्वस्त किया गया है.
शहनवाज खां, गंगाब्रिज थानाध्यक्ष हाजीपुर
झाड़ी से आठ कार्टन विदेशी शराब बरामद: देसरी. थाना क्षेत्र के गाजीपुर से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की अहले सुबह छापेमारी कर आठ कार्टन में रखे 252 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष बबन बैठा ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि गाजीपुर में एक झाड़ी में छुपा कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने विदेशी शराब रखा था.
जिस पर पुलिस बल मंजेश चौहान, अजय पासवान, अनिल कुमार राम एवं चौकीदार के साथ पहुंच कर मलाही जाने वाली पक्की सड़क के किनारे झाड़ी में देखा तो उसमें शराब का कार्टन रखा हुआ था.
देसरी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर बिहार में शराब का निर्माण, क्रय, विक्रय, आयात, निर्यात, पीना, पिलाना एक संज्ञय एवं दंडनीय अपराध करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले की छानबीन जारी है.
